किराना संघ अध्यक्ष डब्बू अग्रहरि के इकलौते पुत्र का असमय निधन
नगर ने खोया होनहार युवा, चंदन अग्रहरि के निधन पर बाजार बंद
इसरार हैदर
सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत सलोन के वार्ड नई बाजार निवासी एवं प्रसिद्ध व्यापारी गनपत सेठ के परिवारिक सदस्य डब्बू अग्रहरि के पुत्र चंदन अग्रहरि (28 वर्ष) के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
चंदन अग्रहरि विगत दिवस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
डब्बू अग्रहरि किराना संघ के अध्यक्ष हैं और नगर के जाने-माने व्यापारी माने जाते हैं। मृतक चंदन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।

इस दुखद घटना पर युवा नेता इरफ़ान सिद्दीकी, शिक्षक रामजी सरोज, पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाज अहमद काजू, सभासद मोहम्मद शरीफ गड्डी, सभासद मोहम्मद फिरोज, जैद खान मेवाती, मूर्शल सिद्दीकी, आज़म खान, समीर आलम समेत तमाम व्यापारियों, संभ्रांतजनों और युवाओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
मृत्यु की सूचना मिलते ही नगर में सन्नाटा छा गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता मृतक के घर लगा हुआ है।