महराजगंज/रायबरेली। गुरुवार को दोपहर में अचानक पहुंची महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महराजगंज कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विकासखंड परिसर में जाकर औचक निरीक्षण किया, तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, शासन की मंशा को अमली जामा पहनाया जाए और शासन द्वारा दी गई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके तथा गर्भवती महिलाओं को बेबी किट वितरित कर कुशलक्षेम पूछा।
बताते चलें कि आज गुरुवार को महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी अचानक महराजगंज ब्लॉक पहुंची जहां पर मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह व खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह तथा भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी व पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे ने महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत परखी, कई सारे आवश्यक रजिस्टर चेक किए। उसके बाद उनका काफिला सीएचसी महराजगंज पहुंचा इससे पहले उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा के प्रतिष्ठान पर रुककर कुशलक्षेम जाना। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने उन्हें साल पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
सीएचसी पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने व्यवस्थाओं का जायज लिया। उसके बाद छोटे बच्चों को हिमालया बेबी किट भी वितरित किया, स्टॉक रजिस्टर चेक किया। मिली खामियों पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।