महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज विकासखंड परिसर में ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन अटेंडेंस (उपस्थिति) प्रणाली के विरोध में अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि, यह प्रणाली अव्यवहारिक है, और इसे लागू करने से पहले उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
आपको बता दे कि मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा जिले के सभी विकास खण्डों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि सभी ग्राम विकास अधिकारी ऑनलाइन अटेंडेंस (उपस्थिति) प्रणाली के अंतर्गत प्रतिदिन कार्यालय समय में उपस्थिति दर्ज कराए।
सीडीओ द्वारा दिए गए आदेश ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करते हुए यहां महराजगंज में ग्राम विकास अधिकारियों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नाराजगी व्यक्ति करी। उनका कहना है कि, जब तक सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
सभी ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि, ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली में कई तकनीकी समस्याएं हैं, और नेटवर्क की कमी के कारण इसे लागू करना मुश्किल है। उनका यह भी कहना है कि यदि यह प्रणाली लागू करनी ही है तो इसे सभी विभागों में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, वैभव मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, अरुण कुमार, सर्वोत्तम सिंह, आदित्य कुमार, संत शरण, अतुल कुमार, मनोज कुमार यादव, अजीत कुमार वर्मा, वीरेंद्र पाल, राहुल कुमार सिंह उर्फ राणा आदि ने बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।