• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
निष्पक्ष दर्पण
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
निष्पक्ष दर्पण
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ-उप मुख्यमंत्री

Saddeek Khan by Saddeek Khan
March 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ-उप मुख्यमंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि सुशासन का राज है। 24 करोड़ प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सफल कार्य किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए संकल्प को इन 8 वर्षों में सिद्धि प्राप्त किया गया।

उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्ष पहले यह बीमारू प्रदेश भी रहा, किंतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का साथ ही विकासशील बनाया गया। देश में 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर किया गया है, जिसमें से 6 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जिन्हें गरीबी रेखा से बाहर किया गया। प्रदेश के 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया।

उन्होंने बताया कि 2016 में बेरोज़गारी दर प्रदेश का 18 फीसदी रहा, जो अब 2.5 रह गया हैं। हर घर नल योजना को दुनिया का सबसे बड़ा योजना बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 37 घरों को इसका कनेक्शन दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सर्किट हाउस वाराणसी में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि काशी में 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया है, जबकि 15 हजार करोड़ की विकास परियोजना गतिमान हैं। काशी में विगत आठ वर्षो की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि काशी में विगत 8 वर्षों में रू0 40,536 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 458 परियोजनायें पूर्ण की गयी हैं।

इसके अतिरिक्त लगभग 15,000 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जनपद में रू0 22,408 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 102 परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 4955.00 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। रू0 1,529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग का निर्माण पूर्ण कराया गया है।

इसके अतिरिक्त 3,809 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे एवं एयरपोर्ट आदि की परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री डी अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है।

रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एवं सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 666 करोड़ से अधिक लागत की 11 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है।

रू0 1870.36 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सम्बन्धी 43 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं, जिनमें मुख्य रूप से कैंसर इन्स्टीट्यूट, होमी भाभा कैन्सर हास्पिटल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 शैय्यायुक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में सौ शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण एवं बोन मैरो ट्रान्सप्लान्ट एण्ड स्टेम सेल रिसर्च सेन्टर हैं।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में स्वास्थ्य अवस्थापनाओं सम्बन्धी 512 करोड़ की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। रू0 128.07 करोड़ की लागत से खेलकूद सम्बन्धी 06 परियोजनायें पूर्ण करायी गयीं है, जिनमें सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम, जिला शूटिंग रेंज स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक, बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन आदि मुख्य हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि पर्यटन विकास से सम्बन्धित 721 करोड़ से अधिक लागत की 30 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास, पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के पांच पड़ाव का पर्यटन विकास, कैथी में मारकण्डेय महादेव घाट से संगम घाट तक गंगा नदी के किनारे मार्ग, सारनाथ लेजर एण्ड साउण्ड शो, मारकण्डेय महादेव मंदिर, कैथी तथा गंगा घाट, कैथी का विकास, स्वर्वेद ध्यान केन्द्र, रामेश्वर में पर्यटन विकास कार्य, आभासीय अनुभूति संग्रहालय, मान महल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र का निर्माण एवं गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास एंव गंगा दर्शन गेस्ट हाउस श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में 900 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। पुलिस वेलफेयर से सम्बन्धित रू0 87 करोड़ की लागत से 17 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं इसके अतिरिक्त रू0 44.39 करोड़ की लागत से 04 परियोजनायें प्रगति पर हैं। काशी में 3,01,207 कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है तथा 16,026 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना से लाभान्वित किया गया है।

विगत 08 वर्षों में 32,708 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण से लाभान्वित किया गया है तथा 4,930 को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। जनपद में 2,80,132 व्यक्तिगत शौचालय एवं 694 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जनपद में 63,229 निराश्रित महिलाओं को पेंशन, 1,19,205 वृद्वजनों को वृद्वावस्था पेंशन एवं 23,343 दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। विगत 8 वर्षों में सामुहिक विवाहों का आयोजन कराकर 5,942 जोड़ों को विवाह कराया गया है।

57,777 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने बताया कि 38,848 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराया गया है। जनपद में 11,02,734 प्रधानमंत्री जनधन खाते खोले गये हैं। 1,95,551 व्यक्तियों को अटल पेंशन दी जा रही है। जनपद में 11,27,646 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। जनपद में 6,05,436 पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। जनपद में 78,15,373 कु० निःशुल्क राशन वितरण किया गया है।

55,673 व्यक्तियों को पीएम स्वानिधि योजना से लाभान्वित किया गया है। पीएम उज्जवला योजना के अन्तर्गत 1,89,308 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में 1,58,736 छात्र/छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किये गये हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 6,000 व्यक्तियों का लाभान्वित किया गया है। औद्योगिक निवेश के अन्तर्गत 1,33,959 इकाईयां स्थापित कराकर 5,10,434 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है। जनपद में विगत 08 वर्षों में 826.85 किमी0 नई सड़कों का निर्माण कराया गया है। विगत 08 वर्षों में 30 नये डिग्री कालेज एवं 20 नये आईटीआई एवं 31पालीटेक्निक खोले गये हैं।

जनपद में रूद्राक्ष कनवेंशन सेन्टर का निर्माण कराया गया। जनपद में 156.33 किमी0 की 08 नई ट्रांसमिशन लाइन तैयार की गयी हैं। 34 नवीन पंचायतघर निर्मित कराये गये हैं। विगत 8 वर्षों में 439 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। 114 पर्यटन केन्द्रों का विकास कराया गया। रू0 58372.68 करोड़ की लागत के 156 एमओयू किये गये, जिनमें 934.45 करोड़ के 38 एमओयू वर्तमान में धरातल पर आ गये हैं। ओडीओपी के अन्तर्गत रू0 430.00 करोड़ का निर्यात किया गया है। अभिनव पहल अन्तर्गत सबल काशी, 10 Point Kashi Strategy Against Malnourishment, काशी प्रेरणा कैफे, प्रोजेक्ट विद्या शक्ति एवं स्वस्थ दृष्टि

समृद्व काशी आदि उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं।जनपद में कराये गये इन सभी कार्यों का समेकित परिणाम यह रहा है कि जहाँ वर्ष 2017 में जनपद का जीडीपी 22586.91 करोड़ था, वह अब 43899.75 करोड़ हो गया है, जो लगभग दो गुना है। इसके अतिरिक्त काशी की प्रति व्यक्ति आय भी वर्तमान में बढ़कर 90,028 हो गयी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, विधायक डॉ अवधेश सिंह, दिलीप पटेल, प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विकास प्रदर्शनी की फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया।

About The Author

Saddeek Khan

See author's posts

Tags: #hindinewstodaycm yogi adityanathNishpakshdarpanUp governmentup news updateVaransi newsउप मुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्यनिष्पक्ष दर्पण
Previous Post

मुख्य सचिव ने मनकामेश्वर उपवन में टेलीमाकुस द्वारा अधिस्थापित इनर्ट सॉलिड रिमूवल मॉड्यूलर बायो-रेमेडीएशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

Next Post

परीक्षा परिणाम देख चहके एन एस जीएम पब्लिक स्कूल खीरों के विद्यार्थी

Saddeek Khan

Saddeek Khan

Next Post
परीक्षा परिणाम देख चहके एन एस जीएम पब्लिक स्कूल खीरों के विद्यार्थी

परीक्षा परिणाम देख चहके एन एस जीएम पब्लिक स्कूल खीरों के विद्यार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

July 31, 2025
शुकुल बाज़ार में शोक की लहर, नहीं रहे शिक्षा के अग्रदूत दयानंद गिरी

शुकुल बाज़ार में शोक की लहर, नहीं रहे शिक्षा के अग्रदूत दयानंद गिरी

July 30, 2025
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

July 31, 2025
Top Trending Fashion Looks For 2023

Top Trending Fashion Looks For 2023

0
Top Trending Fashion Looks For 2023

List Of Best Android Mobile

0
Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

0
Traveling With Friends Is Awesome

Traveling With Friends Is Awesome

0
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए  सरकार का बड़ा तोहफा

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए सरकार का बड़ा तोहफा

July 31, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

July 31, 2025
युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

July 31, 2025

Recent News

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए  सरकार का बड़ा तोहफा

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए सरकार का बड़ा तोहफा

July 31, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

July 31, 2025
युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

July 31, 2025

Visitors

Total Visitors
11327
1327
Visitors Today
204
Live visitors

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Nishpaksh Daroan @2025

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं

Nishpaksh Daroan @2025