Monday, June 16, 2025
No menu items!
website member
Homeरायबरेलीचंदापुर थाना क्षेत्र में चोरों की दहशत, तीन बकरियां चोरी

चंदापुर थाना क्षेत्र में चोरों की दहशत, तीन बकरियां चोरी

चंदापुर/रायबरेली। बीती रात थाना क्षेत्र के मऊ गांव में महराजगंज इन्हौना मार्ग के किनारे स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात बकरी चोरों द्वारा एक किसान की तीन बकरियां चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बकरियों की कीमत लगभग 20, हजार रुपए थी। सुबह जब किसान सो कर उठा और देखा तो तीनों बकरियां गायब थी। बकरी स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की रात मऊ गांव में बकरी चोरी का मामला सामने आया है।

बकरी स्वामी मऊ गांव का रहने वाला शिवचंद पुत्र रामखेलावन पासी ने बताया कि, बुधवार की रात लगभग 11:00 बजे उनकी पत्नी मधु ने उनके घर परिसर में लगे इंडियामार्का नल पर एक व्यक्ति को पानी पीने के दौरान देखा था, किंतु रात का अंधेरा होने की वजह से वह पहचान नहीं सकी, और जैसे ही वह लोग सोने चले गए, उसके बाद अज्ञात चोरों द्वारा घर के दरवाजे पर खूंटे से बंधी तीनों बकरियां चोरी कर ली गई।

उन्होंने बताया कि रात लगभग 12:00 चार पहिया वाहन होने की भी आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि, अज्ञात चोर तीन लोग थे और तीनों ने एक-एक बकरी खोलकर उठा ले गए और गाड़ी में डालकर रफू चक्कर हो गए।

जब वह सुबह उठे तो खूंटे से बंधी बकरियां गायब थी। खबर लिखे जाने तक पीड़ित बकरी स्वामी इस चोरी की वारदात की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने स्थानीय थाना चंदापुर गया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments