Sunday, June 15, 2025
No menu items!
website member
Homeलखनऊविश्व पर्यावरण दिवस पर यूनिकॉर्न इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विशेष पहल

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनिकॉर्न इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विशेष पहल

पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं — मां के नाम एक हरियाली भेंट

(शकील अहमद)
सरोजनीनगर। राजधानी सरोजनीनगर प्रथम के अंतर्गत ग्राम गहरू में बाबा प्रभु दास जी के आश्रम में वह इच्छा पूर्ति मंदिर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूनिकॉर्न इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि मातृत्व को वृक्षारोपण के माध्यम से एक नई श्रद्धांजलि देना भी था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही।

के.के. श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष),राजेश गुप्ता जितेन कुमार जीतू (सोशल मीडिया प्रभारी, बजरंग दल),डॉ. अजीत कुमार, राजकुमार लोधी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अशोक, राजेश रावत, उपदेश सिंह, राजकुमार, आशीष कुमार तथा बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना चाहते हैं, तो आज से ही हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए, खासकर अपनी मां के नाम पर, जो जीवनदायिनी हैं।

इस भावनात्मक एवं पर्यावरणीय संदेश से ओतप्रोत कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया और उसे संरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी स्वीकारी। यूनिकॉर्न इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों में भाग लेने का उत्साह व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments