Wednesday, June 18, 2025
No menu items!
website member
Homeउत्तर प्रदेशप्लेटफॉर्म वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा लाभ के लिए ई-श्रम पोर्टल पर कराए रजिस्ट्रेशन

प्लेटफॉर्म वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा लाभ के लिए ई-श्रम पोर्टल पर कराए रजिस्ट्रेशन

रायबरेली। सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार ने बताया है कि अर्थव्यवस्था में प्लेटफार्म वर्कर्स जैसे जोमैटो, स्विग्गी, ओला, ऊबर, रैपिडो, मीशो इत्यादि ऑनलाइन / ऐप के माध्यमो से कार्य करने वाले श्रमिक, की महत्वपूर्ण भूमिका और सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक उनकी पहुँच से जुड़ी चुनौतियो को देखते हुये, भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2025-26 में प्लेटफार्म वर्कर्स को आच्छादित करने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की गयी है।

प्लेटफार्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभों तक सुगम पहुँच बनाने हेतु उनका रजिस्ट्रेशन करने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित ई-श्रम पोर्टल पर, Platforam Worker-register on e shram का पृथक से लिंक दिया गया है। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किसी जन-सुविधा केन्द्र के माध्यम से या स्वंय भी किया जा सकता है। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क है।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आवश्यक अभिलेख निम्नवत है :-

1- श्रमिक का आधार कार्ड नम्बर, 2-श्रमिक का पैन कार्ड नम्बर, 3- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर (यदि श्रमिक का मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक नही है तो श्रमिक जन-सुविधा केन्द्र पर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करवाया जा सकता है)।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु अर्हता निम्नवत है:-

1- श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिये, 2-श्रमिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का सदस्य नही होना चाहिए, 3- श्रमिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का सक्रिय सदस्य नही होना चाहिए, 4-प्लेटफार्म वर्कर्स किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यशील ऐसे श्रमिक जिनकों अनुबंध की शर्तों कि अधीन पारिश्रमिक प्राप्त होता है किन्तु उन श्रमिकों और उनके नियोक्ताओ में कर्मचारी सेवायोजक का कोई पारंपरिक संबंध नही होता है। यह श्रमिक मात्र डिजिटल माध्यम (ऑनलाइन / ऐप) से जुडे होते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments