Monday, June 16, 2025
No menu items!
website member
Homeरायबरेलीनोडल अधिकारी बी चंद्रकला ने रामपुर गहिरखेत में हर घर नल, जल...

नोडल अधिकारी बी चंद्रकला ने रामपुर गहिरखेत में हर घर नल, जल जीवन मिशन का किया स्थलीय निरीक्षण

रायबरेली। सचिव महिला कल्याण विभाग उ0 प्र0 शासन/ नोडल अधिकारी बी चंद्राकला ने ग्राम पंचायत रामपुर गहिर खेत, वि0ख0 डलमऊ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जाकर हर घर नल जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के क्रम में मुख्य पाइप से जल आपूर्ति ,जल शुद्धता की स्थिति व नल में लगे टोटी का जायजा लिया।

ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में ही एक जनसभा में लाभार्थियों और उपस्थित ग्रामीणो से नल से जल आपूर्ति को लेकर जानकारी हासिल की। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने बताया कि अभी तक लगभग 90 प्रतिशत घरों में नल से पानी आना शुरू हो गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि नलों में पानी का प्रेशर कम आता है। जिस संबंध में नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय को निर्देश दिया कि संबंधित को समय से समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया जाए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने स्वयं ग्रामीण क्षेत्र में जाकर नल में कम प्रेशर आने की शिकायत का निरीक्षण किया और जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता से तत्काल समस्या का निस्तारण कराया। नोडल अधिकारी ने इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि पेयजल की शुद्धता से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने नव निर्मित पम्प हाऊस की व्यवस्था परखते हुए कर्मचारियों से पंप संचालक की तकनीकी जानकारी भी ली। निर्देश दिया कि पंप हाउस पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का समय से निस्तारण कराया जाए। नोडल अधिकारी ने पंप हाउस परिसर में पौध रोपण भी किया।

इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने पूरे गुरु गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल’ द्वारा लगाए गए नलों में आने वाले पानी की गुणवत्ता भी देखी गयी। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया की घर-घर नल लग जाने से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है साथ ही शुद्ध पानी की उपलब्धता होने लगी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी अहमद फरीद, डीसी मनरेगा शिवशंकर पांडे और जल जीवन मिशन के अभियंता ए रहमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

नोडल अधिकारी बी. चंद्रकला ने महानंदपुर स्थित वन स्टाफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखते हुए केंद्र की मैनेजर आस्था ज्योति से निराश्रित महिलाओं और बालिकाओं को दी जा रही विधिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समय-समय पर काउंसलिंग भी कराई जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

बाल गृह (बालिका) चक धरौहरा का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

बी.चंद्रकला नोडल अधिकारी ने बाल गृह(बालिका) चक धरौहरा का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बालिकाओं की हस्त निर्मित कलाकृतियों को भी देखा। उन्होंने इस संबंध में बच्चियों से वार्ता की और संचालक अरुण कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि बच्चों को अन्य कलात्मक विषयों चित्रकला, संगीत, सिलाई-कढ़ाई से भी प्रशिक्षित किया जाए। उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। केंद्र पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने संचालक को निर्देश दिया कि बच्चियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें घर वापस भेजने के लिए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, अधीक्षका नीतू सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी ने कान्हा उपवन, बछरावां का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी बी चंद्रकला ने कन्हा उपवन बछरावां का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने गोवंशों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उनके भोजन, पानी, प्रकाश और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार को निर्देश दिया कि संक्रमित गोवंश को क्वॉरेंटाइन करके उसका उचित उपचार कराया जाए। गोवंश पशुओं की टैगिंग अवश्य कराई जाए। सभी पशुओं को निर्धारित चार्ट के अनुसार ही हरा चारा व पानी आदि की व्यवस्था कराई जाए। यहां पर उन्होंने गोवंशों को फल और गुड़ का सेवन भी कराया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, डीडीओ अरुण कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार और केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेंद्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments