Sunday, June 15, 2025
No menu items!
website member
Homeअपराधदो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का शुमार, प्रेमी के साथ...

दो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का शुमार, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी देशी पिस्टल से पति की हत्या

  • देशी पिस्टल के साथ प्रेमी सुनील प्रेमिका रूबी को पकड़कर 12 घण्टे में पुलिस का सफल अनावरण

एसके सोनी

रायबरेली। यूपी के शिवगढ़ थाना क्षेत्र का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया, जहां के रहने वाले रंजन सैनी का शव थाना महाराजगंज में ससुराल क्षेत्र के एक खेत में बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर एसपी ने एक पुलिस टीम का गठन किया और मात्र 12 घंटे के अंदर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। जिसमें मृतक रंजन सैनी की पत्नी रूबी ने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है प्रेमिका रूबी दो बच्चों की मां है, जिसका पहले से ही अपने मायके पक्ष गांव के सुनील कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंजन सैनी के भाई सतीश सैनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवगढ़ पर मु0अ0सं0-0064/2025 धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज किया गया, बताया गया कि शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही बाद तमाम साक्ष्यों को एकत्र कर सर्विलांस टीम के सहारे मृतक की पत्नी रूबी प्रेमी सुनील कुमार कड़ाई से पूछताछ के बाद मनीष हत्याकांड से पर्दा उठ गया और रूबी (मृतक मनीष की पत्नी) सुनील पुत्र सुरेश कुमार निवासीगण गरीब का पुरवा थाना महाराजगंज को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

खुलासे हेतु प्रयास में सर्विलांस टीम के साथ महराजगंज सीओ ने 12 घंटे में पाई सफलता

एसपी डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशल नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी महराजगंज के कुशल पर्यवेक्षण में 08 अप्रैल 2025 को थाना शिवगढ़ पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम मृतक के शव बरामद के बाद तमाम साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०-0064/2025 धारा-103(1) बीएनएस के नामजद अभियुक्तगण रूबी (मृतक मनीष की पत्नी) व सुनील पुत्र सुरेश कुमार निवासीगण गरीब का पुरवा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से धर दबोचा। जिसका आज मीडिया के सामने किरण हॉल में खुलासा किया गया।

आरोपी प्रेमी प्रेमिका ने कबूल किया जुर्म, आखिर क्या बताया पुलिस को, आप भी पढ़े

पूरी घटना पर पकड़े गए आरोपी सुनील व रूबी ने बताया कि गांव गरीब का पुरवा के ही सुनील उपरोक्त से प्रेम प्रसंग था। जिसकी जानकारी उसके पति (मृतक मनीष) को पूर्व से ही थी। जिस बात पर आये दिन दोनो लोगो के बीच विवाद/कहासुनी हुआ करती थी। 06 अप्रैल 2025 को हम दोनो बच्चों के साथ अपने मायके ग्राम मालिन का पुरवा में भण्डारे के आयोजन में गये हुए थे।

जहां पर प्रेमी सुनील 06/07 अप्रैल 2025 की रात्रि को मालिन का पुरवा में मुझसे मिलने के लिए आया और मैं उससे शौच के बहाने पास के ही खेत में मिलने गयी थी। पति को शक होने पर वह मेरे पीछे आया, मौके पर हम दोनो को देखकर आक्रोश में मनीष व सुनील के मध्य हाथापाई होने लगी जिसमें सुनील ने मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी और हम दोनो वहां से भाग गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments