• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
निष्पक्ष दर्पण
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
निष्पक्ष दर्पण
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

हर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा: कार्यकर्ताओं को संगठन और विकास की संयुक्त जिम्मेदारी

Saddeek Khan by Saddeek Khan
May 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
हर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा: कार्यकर्ताओं को संगठन और विकास की संयुक्त जिम्मेदारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • “मंडल पदाधिकारी सम्मेलन: सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह का वैचारिक मार्गदर्शन”
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की विजनरी पहल: ताराशक्ति केन्द्रों ने बदला हजारों महिलाओं का जीवन, ताराशक्ति रसोई से 4000 को प्रतिदिन भोजन
  • सरोजनीनगर में पूरे हुए ग्रामीण सड़कों के 1459 कार्य, सुगम आवागमन, व्यापार और शिक्षा के बढ़ रहे अवसर
  • भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति, राष्ट्रीय अखंडता के लिए आंतरिक एकता अपरिहार्य – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सरोजनीनगर के विकास कार्यों की चर्चा सारे हिन्दुस्तान में – डॉ. राजेश्वर सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को खुशहालगंज मंडल के भाजपा पदाधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें न केवल स्थानीय विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई, बल्कि देश और प्रदेश में भाजपा द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का भी आह्वान किया गया। मवई चौराहा स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित ‘खुशहालगंज मंडल पदाधिकारी सम्मेलन’ में भाजपा के सभी मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक में डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर बूथ स्तर से आगे बढ़कर संगठन और विकास दोनों की धार को मजबूत करने का संदेश दिया।

फ्लैगशिप योजनाओं ने दिलाई सरोजनीनगर को राष्ट्रीय ख्याति 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सीएसआर योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अबतक स्थापित 152 तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) जिनके माध्यम से 3,000 से अधिक महिलाओं के जीवन में सार्थक बदलाव आया, प्रतिदिन 4,000 जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने वाली ताराशक्ति निःशुल्क रसोई, अब तक स्थापित 13 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र जो हजारों युवाओं को ट्रेंडिंग डिजिटल कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार – स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। विधायक ने बताया इन फ्लैगशिप योजनाओं ने सरोजनी नगर को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।

11 मई को होगा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट व डिफेंस नोड का उद्घाटन

विधायक डॉ. सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 11 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी और मुख्यमंत्री जी भटगाँव में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट व डिफेंस नोड का उद्घाटन करेंगे, ये प्रोजेक्ट सरोजनीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि ₹492.34 करोड़ की लागत से विभिन्न नहरों की 11 क्षतिग्रस्त पटरियों का सुदृढ़ीकरण कराया गया, ₹183.95 करोड़ की लागत से शिवरी, लोनहा तथा तेज किशन खेड़ा में ग्रामीण हाट बाजार बनाये गये।

किसानों को सुलभ हुए स्थानीय बाजार। 45 करोड़ की लागत से शिवरी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट की क्षमता में वृद्धि से प्रतिदिन 5500 मैट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है, ₹117 करोड़ की लागत से 61 ग्राम पंचायतों में हर घर को नल से जल दिये जाने के लिए 45 परियोजनायें स्वीकृत कराई गयी। लतीफनगर में वर्षों से बंद पडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए ₹13.52 करोड़ की धनराशि दिलायी गयी।

चकौली में स्थापित किया जाएगा फॉरेन लैंग्वेज विश्वविद्यालय।40 एकड़ में नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में अत्याधुनिक AI सिटी बनेगी। ₹192 करोड़ की लागत से अमौसी में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज विकसित होगी। सुल्तानपुर रोड के समीप 360 एकड़ में अत्याधुनिक आईटी सिटी बनेगी, 75 हज़ार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ग्रामीण सड़कों के 1459 कार्यों से सुगम आवागमन, व्यापार और शिक्षा के बढ़ रहे अवसर

डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में हुए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि पिछले करीब 3 वर्ष में ₹4973 करोड़ की लागत से 1459 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण के कार्य पूर्ण हुए, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र में सुगम आवागमन, व्यापार और शिक्षा के अवसर बढ़ रहे हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए ₹500 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई, लिंक एक्सप्रेस-वे बनेगा।

विधायक ने बताया कलियाखेडा एवं प्यारेपुर में₹6500 करोड़ की लागत से अनन्तनगर (मोहन रोड योजना) आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है, जहाँ 20 हजार परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। सरोजनी नगर में सोलर क्षमता की वृद्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा 45 मेगावाट सोलर उत्पादन हो रहा ह, सोलर ट्रीज़ और 1200 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगवाई गईं।

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

विधायक ने कहा भारत जब सोने की चिड़िया कहा जाता था तब आक्रमणकारी आयें, आज ही भारत जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आज भारत 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है। आज भारत में एफडीआई बढ़ रहा, गोल्ड रिजर्व बढ़ रहा है। भारत की बढती आर्थिक ताकत के बीच विधायक ने राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा सीएम योगी ने कहा है कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे, सभी को एकजुट रहना है।

डॉ. सिंह ने जनसांख्यिकी परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में हिन्दू आबादी 14% से अधिक कम हुई, यूपी में हिन्दुओं की आबादी 5% घटी है। एक साथ चुनाव होने से लाखों करोड़ रुपयों की बचत होती है लेकिन विपक्षी दल जातिगत, तुष्टिकरण की राजनीति के चलते एक देश एक चुनाव का विरोध करते हैं। पहलगाम पर हुए हमले को अत्यंत दुखद बताते हुए विधायक ने कहा उरी और पुलवामा का जबाब दिया गया पहलगाम का भी करारा जबाब दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गईं विकास कार्यों की विवरणिका

मंडल पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के विकास कार्यों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बंधित और अन्य विषयों से सम्बंधित विवरणिकायें (पैम्फलेट) भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यकर्ताओं को पैम्फलेट वितरित किये जाने का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दृष्टिकोण केवल अपने बूथ तक सीमित नहीं रहना चाहिए, उनके न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि जिले और प्रदेश के विकास कार्यों से भी अवगत रहना चाहिए तभी वे जनता तक सही बात रख पायेंगे और विपक्ष के दुष्प्रचार को निष्प्रभावी बना सकेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने बताया विपक्ष सरकार को लेकर भ्रम पैदा करता है, सरकार की योजनओं के बारे में झूठ फैलाता है, ऐसे में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा योजनाओ की विवरणिका उपलब्ध कराने का कार्य अनुकरणीय और सराहनीय है।

सम्मेलन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह श्यामू, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह राजू, संजय सिंह, मुकेश सिंह, बाल कृष्ण द्विवेदी, गंगा राम भारती, रमा शंकर त्रिपाठी, शंकरी सिंह, राजेश सिंह चौहान, शिव बक्श सिंह, मनीष द्विवेदी, रागिनी कटारिया, दिनेश गुप्ता धर्मवीर यादव, धर्मेन्द्र सिंह, रश्मि गुप्ता, दल बहादुर सिंह, सुभाष मौर्या, महेंद्र सिंह तथा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

About The Author

Saddeek Khan

See author's posts

Tags: #hindinewstoday#letestnewsLucknow newsNishpakshdarpanSarojininagar newsडॉ राजेश्वर सिंहनिष्पक्ष दर्पणविधायक डॉ राजेश्वर सिंहविधायक सरोजनीनगर
Previous Post

चौहान गुट व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा : जी.सी. सिंह चौहान

Next Post

You Have To Watch Mariah Carey’s New Year’s Eve Nightmare in Times Square

Saddeek Khan

Saddeek Khan

Next Post

You Have To Watch Mariah Carey's New Year's Eve Nightmare in Times Square

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

August 1, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
Top Trending Fashion Looks For 2023

Top Trending Fashion Looks For 2023

0
Top Trending Fashion Looks For 2023

List Of Best Android Mobile

0
Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

0
Traveling With Friends Is Awesome

Traveling With Friends Is Awesome

0
महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

August 2, 2025
डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

August 2, 2025
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025

Recent News

महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

August 2, 2025
डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

August 2, 2025
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025

Visitors

Total Visitors
16454
12
Visitors Today
189
Live visitors

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Nishpaksh Daroan @2025

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं

Nishpaksh Daroan @2025