- पूजा-अर्चना व नारियल तोड़कर कार्य का किया गया शुभारंभ
शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। वार्ड सरोजनी नगर सेकेंड-18 की विष्णु लोक कॉलोनी में वर्षों से प्रतीक्षित इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का मंगलवार को भव्य रूप से शिलान्यास किया गया। पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया।
यह कार्य आर. के. मिश्रा के घर से लेकर पी. आर. राय के घर तक लगभग 80 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 10 लाख रुपये है। यह कार्य डूडा विभाग की निधि से संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व ब्राह्मणों द्वारा पूजन के साथ की गई। इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव एवं सोसायटी अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी द्वारा नारियल फोड़कर तथा प्रीतम सिंह से फावड़ा चलवाकर कार्य आरंभ करवाया गया।
स्थानीय निवासियों ने पार्षद को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि यह सड़क पिछले 20-25 वर्षों से कच्ची थी, जिससे बारिश में जलभराव और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर पार्षद राम नरेश रावत ने कहा,
“इस निर्माण कार्य को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त गौरव और मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव के सहयोग से संभव बनाया गया है।”
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे पार्षद प्रतिनिधि, भाजपा नेता के. के. श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राजेश त्रिपाठी, आनंद तिवारी, एस. के. शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, राम केवल मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, सत्य बहादुर, जे. एन. गुप्ता, राजन गुप्ता, पी. आर. राय, सुरेश विक्टर, जे. पी. यादव एवं कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक।