• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
निष्पक्ष दर्पण
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
निष्पक्ष दर्पण
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

Saddeek Khan by Saddeek Khan
April 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महराजगंज, रायबरेली। कस्बा समेत क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्योहार के साथ ही रोजे और रमजान माह संपन्न हो गए। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के जश्न में डूब गए। नमाज अता करने के बाद ईदगाह के बाहर नमाजियों का स्वागत करने और ईद की मुबारकबाद देने के लिए राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और सपा के नेताओं द्वारा बाकायदा कैम्प लगाए गए थे।

जहां नमाज अता करने के बाद नमाजियों का क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, कांग्रेस नेता कृपा शंकर शर्मा, भगवान दीन फौजी आदि ने एक-दूसरे से गले मिलकर, सेवईयां खिलाकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।

आपको बता दें कि सोमवार को यहां महराजगंज क्षेत्र में ईद-उल-फितर के मौके पर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। ईदगाह के बाहर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिले और सेवईयां खिलाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसे मीठी ईद भी कहते हैं।

उधर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्रभर की सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अता की गई। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित ईदगाह, मऊ ईदगाह सहित सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भीड़ रही।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के साथ ही एक दूसरे को गले लगाया। माहौल सुबह से ही जश्न में डूबा रहा। हर शख्स एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहा था। मीठी सेवईयों से लोगों का मुंह मीठा कराया गया। बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में उत्साह से लवरेज नजर आ रहे थे।

इसके अलावा कोई भी अराजक तत्व ईद पर अराजकता न कर सके, इसके लिए प्रशासन अलर्ट रहा। वहीं, पुलिस भी मुस्तैद रही। क्षेत्रभर में मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई थी। महराजगंज एसडीएम सचिन यादव, क्षेत्राधिकारी यादुवेंद्र बहादुर पाल, कोतवाल जगदीश यादव ने पुलिसबल के साथ क्षेत्रभर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुस्तैदी बनाए रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद-उल-फितर का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोग घरों में रहे, नमाज अता की और परिवार के साथ खुशियां मनाईं। इस दौरान उन्होंने देश और मुल्क में हाथ उठाकर अमन चैन की दुआ मांगी।

कस्बे के ईदगाह पर नवाज़ियों का स्वागत और ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे सपा के क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि, वह हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आते है और सभी को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की सेवइयां भी खाते है। उनका स्वाद उन्हे साल भर याद रहता है। उन्होंने कहा कि, हमारी बछरावां विधानसभा की धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। सपा विधायक ने सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता रामलाल अकेला ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, हमारी बछरावां विधानसभा की धरती गंगा जमुनी तहजीब की जीती जागती मिसाल है। यहां ईदगाह के बाहर सभी धर्मों के लोग आए हुए हैं और मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। उन्होंने कहा कि, ईद-उल-फितर का त्योहार खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि, ईद के अवसर पर सभी को सौहार्द और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। ईद मुबारक!

महराजगंज कस्बे के प्रथम नागरिक, चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का सेवइयों से मुंह मीठा कराते हुए गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि, ईद-उल-फितर का त्यौहार करुणा एकजुटता और शांति की भावना को और आगे बढ़ने का त्यौहार है। देवतुल्य नगर वासी खुश और स्वस्थ रहें। सभी को ईद मुबारक!

इस मौके पर उप पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कृपा शंकर शर्मा, भगवान दीन फौजी, मोहम्मद इरशाद, एसएसआई दिनेश गोस्वामी, पीयूष साहू, रामकुमार यादव, सभासद धर्मेंद्र वर्मा, सभासद अलीम कुरैशी, सभासद जमुना पासवान, सभासद नूरुल हसन, सभासद विनीत वैश्य, पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत महराजगंज सोमनाथ वैश्य, संदीप वैश्य, कमलाकर विक्रमादित्य, सत्रोहन मौर्य, अली अमजद, पप्पन कुरैशी, मुन्ना मंसूरी, मोहम्मद मारूफ उर्फ संजू, बाबू मुस्तकीम, एनुअल हक उर्फ छोटू, असगर मदारिया, फहीम कुरैशी, शब्बीर कुरैशी, जैनुल आबदीन उर्फ लाल मनिहार, मुन्ना मंसूरी, जियाउलहक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद मोबीन, शकील गांधी, मोइन खान, शकील शेख, पूर्व सभासद विजय धीमान, फिरोज अहमद, मोहम्मद कौसर, सुनील पासी, मोहम्मद मारुख सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

About The Author

Saddeek Khan

See author's posts

Tags: #Eid2025#eidulfitr2025#hindinewstoday#letestnewsEid newsMahrajganj newsNishpakshdarpanRaebareli newsनिष्पक्ष दर्पण
Previous Post

नशे में धुत तेज रफ्तार से जा रहा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिलाअस्पताल रेफर

Next Post

सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की लगी है प्रदर्शनी, स्टालों पर बिक्री भी हो रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

August 1, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
Top Trending Fashion Looks For 2023

Top Trending Fashion Looks For 2023

0
Top Trending Fashion Looks For 2023

List Of Best Android Mobile

0
Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

0
Traveling With Friends Is Awesome

Traveling With Friends Is Awesome

0
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त जारी: रायबरेली के 4.17 लाख किसानों को मिला लाभ

PM Kisan Yojana 20वीं किस्त जारी: रायबरेली के 4.17 लाख किसानों को मिला लाभ

August 3, 2025
महराजगंज तहसील में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, ADM और ASP ने सुनी जनसमस्याएं

महराजगंज तहसील में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, ADM और ASP ने सुनी जनसमस्याएं

August 3, 2025
महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

महिला से टप्पेबाजी करने वाले में दिखा खौफ! आत्मसमर्पण करने पहुंचा सदर कोतवाली

August 2, 2025
डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ पुरवा संपूर्ण समाधान दिवस

August 2, 2025

Recent News

Visitors

Total Visitors
16523
81
Visitors Today
197
Live visitors

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Nishpaksh Daroan @2025

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं

Nishpaksh Daroan @2025