Monday, June 16, 2025
No menu items!
website member
Homeलखनऊमंडल कार्यशालों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा रहे डॉ. राजेश्वर

मंडल कार्यशालों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा रहे डॉ. राजेश्वर

विकास का संकल्प और चेतना का शंखनाद

भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण भारत बनीं विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य और आर्थिक महाशक्ति – डॉ. राजेश्वर सिंह

2014 से पहले कमजोर सरकारें आतंक की कड़ी निंदा करती रहीं और निर्दोष मारे जाते रहे – डॉ. राजेश्वर सिंह

जब तक पकिस्तान के रोल मॉडल बाबर, औरंगज़ेब, तैमूर, ग़ोरी और गजनी हैं, तब तक वहां सुधार असंभव – डॉ. राजेश्वर सिंह

भारत आगे बढ़ रहा है, भारत जितना आगे बढेगा, उतने ही खतरे बढ़ेंगे, इसलिए सबको राष्ट्र प्रथम विचारधारा के साथ एकजुट रहना होगा – डॉ. राजेश्वर सिंह

(शकील अहमद)
लखनऊ। जब कोई संगठन मजबूत होता है उसके कार्यकर्ता जागरूक होते हैं तभी वे विपक्ष के आरोपों का सटीक जबाब दे सकते हैं। विपक्ष के नरेटिव को तोड़ सकते हैं, विकास कार्यों और संगठन की विचारधारा को जन – जन तक पहुंचा सकते हैं। इसी लक्ष्य के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग मंडलों में कार्यशालों का आयोजन कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को शहीद पथ स्थित होटल वी स्क्वायर में सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल पदाधिकारी सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाल में न केवल स्थानीय विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई, बल्कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का भी आह्वान किया गया।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, कोई भी संगठन तब मजबूत होता है, जब उसके योद्धा जागरूक होते हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विकास के कौन से कार्य संचालित हो रहे हैं, पार्टी की क्या विचारधारा है, विपक्षी दल इसे कैसे तोड़ – मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, जब तक बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों को ये जानकारी नहीं होगी तब तक न वे विपक्ष को जबाब दे पायेंगे, न उनके नरेटिव को तोड़ पायेंगे, न ही जनता तक अपनी बात सही से पहुंचा पायेंगे।

विधायक ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए कि किस प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की स्थापना के सपने को साकार करके दिखाया किस तत्परता से डिफेंस कॉरिडोर स्थापित कराया, कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहिए कि कैसे आज दुनिया के 20 से ज्यादा देश भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदना चाहते हैं।

विधायक ने बताया सीएम योगी ने देश के 55% एक्सप्रेस वे नेटवर्क को उत्तर प्रदेश में स्थापित करके दिखाया, पहले कानपुर पहुंचने में 2.5 घंटा लगता था, जुलाई में नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनने के बाद कानपुर पहुँचने में 45 मिनट ही लगेंगे। सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन की घोषणा की है जो देगा।

डॉ. सिंह ने अपने अभिभाषण में आगे जोड़ा वर्ष 2045 तक मशीन इंटेलिजेंस ह्यूमन इंटेलिजेंस से अधिक हो जायेगी, इसलिए बच्चों को डिजिटल रूप से आगे बढ़ाना है तभी वे ऐसी मशीनों के नियंत्रित और उन्हें ओपरेट कर सकेंगे। युवा पीढ़ी को विकसित भारत – 2047 के सपने के अनुरूप, प्रधानमंत्री के सपने अनुरूप तैयार करना होगा।

विधायक ने आगे कहा कि सीएम योगी नादरगंज में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सिटी स्थापित करवा रहे हैं, जहाँ अनेक एआई कंपनियां अपना कार्यालय खोलेंगी। जहा युवाओं को इस क्षेत्र में नौकरियों और प्रशिक्षण के अनेक अवसर मिलेंगे।

विधायक ने बताया पीएम मोदी ने विकसित भारत -2047 का लक्ष्य रखा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश एवं राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

विधायक ने बताया उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सीएम योगी ने कानून व्यवथा मजबूत की, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया तभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 42 लाख करोड़ के निवेश आये, 15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर भी उतर चुके हैं, नए प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को नयी ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं, रोजगार – स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं।

पहले 26/ 11 हमला हुआ, लखनऊ, पटना, बंगाल, बैंगलोर वाराणसी जैसे धमाके हुए तब की कमजोर सरकार ने केवल कड़ी निंदा की, फिर भाजपा की सरकार आई जिसने उरी, पुलवामा, पहलगाम की आतंकी घटना का मुहतोड़ जबाब दिया। आज भारत बदल चुका है, हिन्दुस्तान मजबूती से दुनिया के सामने खड़ा है, उसका कारण भाजपा के कार्यकार्ताओं का तपोबल है। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है यदि अब आगे से आतंकी हमला हुआ तो उसे एक्ट ऑफ़ वार माना जाएगा।

विधायक ने सवाल भरे अंदाज में पूछा क्या पकिस्तान अब सुधर जाएगा ?? पहले क्या हुआ ?? 1960 में सिन्धु जल समझौते के बाद 1665 में हमला हुआ, 1998 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शान्ति के प्रयासों के तुरंत बाद कारगिल युद्ध हुआ। विधायक ने कहा पकिस्तान कभी सुधर नहीं सकता क्योकि उनके रोल मॉडल बाबर, औरंगज़ेब, तैमूर, ग़ोरी हैं। इन आक्रान्ताओं ने भारत पर तब आक्रमण किया था जब भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था, इसलिए हमें पकिस्तान और दूसरे देशों से सतर्क रहना होगा, एकजुट रहना होगा।

विधायक ने आंतरिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के पास 18 लाख एकड़ जमीन से 39 लाख एकड़ जमीन हो गयी, क्योकि कांग्रेस पार्टी ने वक्फ को मजबूत किया, अब प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान संशोधन कर वक्फ पर नियंत्रण लगाया, भूमि सर्वेक्षण का अधिकार वक्फ ट्रिब्यूनल से हटाकर न्यायालयों को दिया गया। एक राष्ट्र एक चुनाव क्यों जरुरी है – इन विषयों पर कार्यकर्ताओं की अपनी राय होनी चाहिए, जानकारी होनी चाहिए, आज जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है, पूर्वोत्तर में 80% तक जनसांख्यिकी बदल चुकी है। केरल, पश्चिम बंगाल ही नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी तेजी से जनसांख्यिकी परिवर्तन हुआ है। कार्यकर्ताओं को ये जानकारी होनी चाहिए तभी वे जनता तक अपनी बात मजबूती से रख पायेंगे। आज भारत आगे बढ़ रहा है, भारत जितना आगे बढेगा, उतने ही खतरे बढ़ेंगे, इस लिए सबको साथ रहना है, पार्टी को मजबूत करेंगे तो देश मजबूत होगा, यही हमारा लक्ष्य यही पार्टी का संकल्प है।

महानगर अध्यक्ष का संबोधन –

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रसंशा करते हुए कहा कि, सरोजनीनगर विधायक सरल, सौम्य, सेवा और विकास को सर्वाधिक समर्पित रहते हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला सशक्तिकरण की नयी मिसाल गढ़ते हुए 150 से ज्यादा तारा शक्ति सिलाई सेंटर खुलवाये हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह सेवा और विकास की अप्रतिम मिसाल हैं। महानगर अध्यक्ष ने आगे जोड़ा कि सरोजनीनगर में नाली, सड़क, बिजली पानी तो छोड़ दीजिये ब्रह्मोस मिसाइल, अशोक लीलैंड बस फैक्ट्री की स्थापना जैसे बड़े – बड़े काम हो रहे हैं। अब लखनऊ की पहचान चिकन कारीगरी से नहीं ब्रह्मोस मिसाइल से होगी।

मेधावियों को लैपटॉप प्रदान कर किया सम्मानित
इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरोजनीनगर के 3 मेधावियों अर्पिता चंद्रा (95%) D/O अपर्णा भारती (महिला मोर्चा महामंत्री), मोहित शर्मा (93%) S/O रेखा शर्मा, अनुष्का शर्मा D/O जयश्री शर्मा (जिला सह संयोजक) को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, रमा शंकर त्रिपाठी, राज कुमार सिंह, कर्नल दयाशंकर दुबे, शंकरी सिंह, पार्षद के.एन. सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, संजीव अवस्थी एवं मनोज रावत, यू एन सिंह, महानगर विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी, महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शेर अली ख़ान, जितेंद्र सिंह, रीना उपाध्याय, रश्मी सिंह, सुधा सिंह, बजरंग सिंह, मनोज कुमा, शिव प्रकाश मिश्र, ए.पी.एस. राठौर, शिव बिरंच दुबे, पप्पू पांडे, सोनू शुक्ला बाबा, राजन मिश्रा, विनय सूदन, डॉक्टर पी. के. गुप्ता, जानकी अधिकारी, सरला सिंह, संजीव मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments