रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदर तहसील में आयोजित त्रिदिवसीय विकास उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने शुभारंभ किया, इस अवसर उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी उपस्थित रहीं।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात ग्राम बल्लीहार के 16 लाभार्थियों को घरौनी वितरण के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनों के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा बीस सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष के आठ वर्ष पूर्ण हुए है। प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण व्यापार सुरक्षा विरासत संरक्षण का कार्य इन आठ वर्षो में तेजी से बढ़ा है।