• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
निष्पक्ष दर्पण
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
निष्पक्ष दर्पण
No Result
View All Result
Home रायबरेली

रजबहा माइनरों में पानी न आने से धान की रोपाई होने में हो रही परेशानी

Atul Jauhari by Atul Jauhari
July 7, 2025
in रायबरेली
0
रजबहा माइनरों में पानी न आने से धान की रोपाई होने में हो रही परेशानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में रजबहा और माइनरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई का समय है, लेकिन नहरों में पानी न होने के कारण किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि, शारदा सहायक की पोषित रायबरेली रजबहा और रायबरेली रजबहा से पोषित महराजगंज माइनर में पानी न आने से किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। लगभग दो महीने की तैयारी बेढ़ना खेतों में खड़ी हुई है, जो बूढ़ी हो रही है।

आपको बता दें कि शारदा सहायक की पोषित रायबरेली रजबहा थुलेंडी के पास से निकली है। इसके अंतर्गत महपतगंज, नरई, थुलवासा, गोलहा, भदिहा, सलेथू, बरहुआं, असनी, राघवपुर, घोरौना, हरदोई, हाजीपुर, चिलौली आदि गांव की हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। इसी रायबरेली रजबहा से गोलहा के पास से निकली महराजगंज माईनर का भी यही हाल है, जब रायबरेली रजबहा में ही पानी नहीं आ रहा है तो महराजगंज माईनर में पानी आना संभव ही नहीं है।

महराजगंज माईनर के अन्तर्गत गढ़ी, रवना, बल्ला, जिहवा, पाली, ढोढ़े का पुरवा, सुखई का पुरवा, घेरा, बबुरिहा, अलारगंज आदि गांवों के किसान दोनों रायबरेली रजबहा और महराजगंज माईनर में पानी न छोड़ें जाने से परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों बाबूचंद्र लखनऊवा, बजरंगी, मोछई, नकई, जंगू, केदार, ब्रजमोहन, राम भरोसे आदि का कहना है कि, उनके धान की बेढ़न डेढ़ से दो महीने की हो गई है।

नहर की सिंचाई के अलावा और कोई जरिया नहीं है। धरती पर भगवान कहे जाने वाले किसान के ऊपर न तो सरकार की कृपा दृष्टि है और न ही इन्द्र भगवान की कृपादृष्टि है, ऐसे में रायबरेली का किसान हर तरफ से असहाय दिखाई दे रहा है।

किसानों का कहना है कि संसद से लेकर सदन तक रायबरेली के विकास और खुशहाली की गाथा गाने वाले रायबरेली सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के होते हुए भी क्षेत्र की जनता और किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।

किसानों का यह भी कहना है कि, रामलाल अकेला के विधायक कार्यकाल में, पूर्व प्रमुख स्व. रामशंकर चौधरी के रहते क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, पानी के लिए कभी किल्लत नहीं उठानी पड़ी। किसानों ने जिले की मुखिया जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से माईनरों और रजबहों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।

About The Author

Atul Jauhari

See author's posts

Tags: किसानकिसान परेशानशारदा सहायक
Previous Post

हरदोई में दिव्यांग युवा संघ DyS का विस्तार, ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री की नियुक्ति

Next Post

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक महिला की मौत

Atul Jauhari

Atul Jauhari

Next Post
दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक महिला की मौत

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

August 1, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
Top Trending Fashion Looks For 2023

Top Trending Fashion Looks For 2023

0
Top Trending Fashion Looks For 2023

List Of Best Android Mobile

0
Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

0
Traveling With Friends Is Awesome

Traveling With Friends Is Awesome

0
डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

डीएम साहब, आखिर कब मिलेगा इस गरीब पात्र को आवास?

August 2, 2025
रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

रायबरेली के जमालपुर में अनोखा चमत्कार

August 2, 2025
अटेवा/NMOPS का राष्ट्रव्यापी रोष मार्च: पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण और मर्जर के खिलाफ गरजा जनसैलाब

अटेवा/NMOPS का राष्ट्रव्यापी रोष मार्च: पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण और मर्जर के खिलाफ गरजा जनसैलाब

August 1, 2025
सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

सरोजनी नगर में भू-माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चारागाह भूमि को कब्जे से कराया मुक्त

August 1, 2025

Recent News

Visitors

Total Visitors
15526
1369
Visitors Today
240
Live visitors

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Nishpaksh Daroan @2025

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं

Nishpaksh Daroan @2025