• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
निष्पक्ष दर्पण
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं
No Result
View All Result
निष्पक्ष दर्पण
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

पारंपरिक खेती की अपेक्षा औद्यानिक खेती में अधिक आमदनी, किसानों को मिल रही सब्सिडी -दिनेश प्रताप सिंह

Saddeek Khan by Saddeek Khan
June 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
पारंपरिक खेती की अपेक्षा औद्यानिक खेती में अधिक आमदनी, किसानों को मिल रही सब्सिडी -दिनेश प्रताप सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अपनी स्वर्णिम यात्रा के 50 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने एवं किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश के मण्डलों में औद्यानिक उन्नयन गोष्ठियों का अयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल की गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया तथा प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इस गोष्ठी का शुभारम्भ उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की।

उद्यान मंत्री ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि हेतु सरकार द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। किसान भाइयों को विभिन्न योजनाओं एवं कृषि प्रणालियों के तहत आशानुरूप इसका लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाजार की मांग को देखते हुए औद्यानिक खेती का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। मेरठ एवं सहारनपुर के किसानों द्वारा शहद उत्पादन के कारण हमारे उत्तर प्रदेश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। इतना ही नहीं प्रदेश के किसानों द्वारा औद्यानिक खेती के माध्यम से फूलों, मसालों आदि का भी उत्पादन बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, फूलों, मसालों आदि की खेती में पारंपरिक खेती की अपेक्षा बेहतर आमदनी होती है। इन सभी की खेती करने पर प्रदेश सरकार किसानों को सहायता और अनुदान प्रदान कर रही है। हम संरक्षित खेती के लिए भी किसानों को सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं। अगर किसानों के साथ सरकार है तो किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ ही नकदी या औद्यानिक खेती की ओर ध्यान देना चाहिए।

उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्यान विभाग उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश ‘खुशहाल किसान एवं समृद्ध प्रदेश’ की तरफ अग्रसर है। खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है। इन इकाइयों की स्थापना करने के साथ ही किसान न सिर्फ उत्पादों में वैल्यू एडिशन कर सकते हैं, बल्कि इससे रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं।

टमाटर, हल्दी आदि की सेल्फ लाइफ बढ़ाने का काम खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से किया जा सकता है। इससे अलग-अलग तरीके से उत्पादों की वैल्यू बढ़ाने का काम किसान कर सकते हैं। किसान परम्परागत खेती के साथ-साथ औद्यनिक खेती को भी अपनायें। खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, बागवानी, मसाला, पुष्प आदि फसलों को अपनाने से अपनी आय को और अधिक बढ़ा सकते हैं। किसान की समृद्धि से ही प्रदेश की प्रगति होगी।

इस अवसर पर मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के जनपदों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का मंत्री जी ने अवलोकन किया। इसके उपरान्त तकनीकी सत्र में विभिन्न जनपदों से आये हुए किसानों को बागवानी, मसाला, शाकभाजी, फल एवं सब्जी की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी। सत्र में किसानों से औद्यानिक खेती में आने वाली समस्याओं पर फीडबैक लिया गया और उस पर चर्चा की गई। किसानों को बाजार आधारित खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर दोनों मण्डलों से आये माननीय जनप्रतिनिधि एवं निदेशक उद्यान डॉ0 बी0पी0 राम एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ में 28 अप्रैल को आयोध्या, लखनऊ एवं देवीपाटन तथा जनपद वाराणसी में 14 मई को मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़ मण्डलों की औद्यानिक गोष्ठी का आयोजन किया जा चुका है।

About The Author

Saddeek Khan

See author's posts

Tags: #hindinewstoday#letestnewsLucknow newsNishpakshdarpanकिसानखेतीनिष्पक्ष दर्पणमंत्री दिनेश प्रताप सिंह
Previous Post

AI प्रज्ञा’ के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी कौशल प्रदान करने की पहल

Next Post

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का वीडियो वायरल, आख़िर क्या है घटनाक्रम….

Saddeek Khan

Saddeek Khan

Next Post
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का वीडियो वायरल, आख़िर क्या है घटनाक्रम….

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का वीडियो वायरल, आख़िर क्या है घटनाक्रम....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025
युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

युवा व्यापारी चंदन अग्रहरि का निधन, सलोन में शोक की लहर

August 1, 2025
शुकुल बाज़ार में शोक की लहर, नहीं रहे शिक्षा के अग्रदूत दयानंद गिरी

शुकुल बाज़ार में शोक की लहर, नहीं रहे शिक्षा के अग्रदूत दयानंद गिरी

July 31, 2025
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी

July 31, 2025
Top Trending Fashion Looks For 2023

Top Trending Fashion Looks For 2023

0
Top Trending Fashion Looks For 2023

List Of Best Android Mobile

0
Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

Trending Gadget That Simply Change Your Lifestyle

0
Traveling With Friends Is Awesome

Traveling With Friends Is Awesome

0
586ef013-dad2-49fe-b0cd-bc2757802746

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

August 1, 2025
कीचड़ भरे रास्ते से स्कूली बच्चों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप

कीचड़ भरे रास्ते से स्कूली बच्चों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप

August 1, 2025
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए  सरकार का बड़ा तोहफा

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं ले लिए सरकार का बड़ा तोहफा

July 31, 2025
91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

91 वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, बिजनौर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

July 31, 2025

Recent News

Visitors

Total Visitors
13642
1996
Visitors Today
150
Live visitors

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Nishpaksh Daroan @2025

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • निष्पक्ष दर्पण विशेष
  • पॉलिटिक्स
  • ज्ञान विज्ञानं

Nishpaksh Daroan @2025