Sunday, June 15, 2025
No menu items!
website member
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में चार अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस, पिस्टल नकदी...

रायबरेली में चार अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस, पिस्टल नकदी बरामद

  • आखिर बार्डर से कैसे पार हुई अवैध गांजा भरी स्कॉर्पियो

रायबरेली जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चल रहे अभियान में रायबरेली पुलिस की गदागंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें 13 किलो अवैध गांजा के साथ चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, अवैध गांजे की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है।

आपको बता दें कि रायबरेली जनपद में लगातार मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने एक अभियान चलाया, जिसमें चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक महिंद्रा स्कॉर्पियो की चेकिंग पर वाहन से डेढ़ लाख कीमत का 13 किलो गांजा बरामद किया गया, पकड़े गए चार अभियुक्तों में धर्मेंद्र सुरेंद्र दो फतेहपुर जनपद सहित सुजीत मुकेश दो रायबरेली जनपद के निवासी हैं। इनके पास से अवैध असलहा पिस्टल जिंदा कारतूस सहित एक लाख 35 हजार की नगदी बरामद की गई है।

फतेहपुर जनपद का गांजा रायबरेली में तस्करी

बताया जाता है कि यह अवैध गांजा एक अज्ञात फतेहपुर निवासी व्यक्ति खरीद कर आया था। जो रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के निवासी ललित मुकेश के हाथों बिक्री करना था। लेकिन इस बीच पुलिस की सक्रियता के चलते चारों अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया।
फिलहाल रायबरेली पुलिस ने इनका अपराधी इतिहास खंगालते हुए इनके साथ काम कर रहे अन्य अपराधियों पर भी जल्द शिकंजा कसेगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है आखिरकार गैर जनपद से तस्करी होकर आने वाला गांजा जिले के अंदर कैसे प्रवेश हुआ, क्या बॉर्डर पर होने वाली चेकिंग में सिर्फ खाना पूर्ति होती है, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments