सरोजनीनगर पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को खोजकर परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द
शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर के अंतर्गत बुधवार की दोपहर चार्ली कंट्रोल के माध्यम से जरिए आरटी सेट सूचना प्राप्त हुई कि अथर्व सिंह उम्र करीब सात वर्ष पुत्र गौरव सिंह निवासी शिवराजपुर गढ़बारह बाजार प्रतापगढ़ हाल पतागंगानगर निकट गल्ला गोदाम थाना सरोजनीनगर लखनऊ घर से बिना बताये कही चला गया है।
अथर्व सिंह बार बार अपने दादा के पास प्रतापगढ़ जाने की बात कह रहा था, इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुये स्थानीय सरोजनीनगर पुलिस टीमें बनाकर खोजबीन करते हुए सकुशल बरामदगी हेतु क्षेत्र में दबिश किया।
कड़ी मेहनत के उपरान्त करीब एक घंटे बाद अथर्व सिंह उपरोक्त को हाइडिल चौराहा के पास सकुशल बरामद कर थाने लेकर आया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा अथर्व सिंह से पूछताछ पर बताया गया कि वह अपने घर से बिना बताये अपने दादा से मिलने प्रतापगढ़ जा रहा था। परिवारीजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से स्थानीय पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा भी की गयी।
गुमशुदा को सकुशल बरामद करने वाली सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा अथर्व सिंह उम्र करीब सात वर्ष पुत्र गौरव सिंह निवासी शिवराजपुर गढ़बारह बाजार प्रतापगढ़ हाल पता गंगानगर निकट गल्ला गोदाम थाना सरोजनीनगर लखनऊ को एक घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।