शकील अहमद
लखनऊ। सरोजनी नगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी दूत्त कार्य बल बिजनौर लखनऊ द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में आम, अमरूद, कटहल और जामुन सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षों को रोपा गया। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु और अन्य संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करता है।
उद्देश्य और जागरूकता
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाना तथा लोगों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कमाण्डेण्ट श्री जीतेन्द्र कुमार ओझा ने उपस्थित अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए वृक्षों की स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यकता और अनिवार्यता पर जोर दिया। उनका कहना था कि वृक्ष न केवल वायुमंडल में संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी आश्रय प्रदान करते हैं।
सामिल हुए अधिकारी और जवान
इस मौके पर 91वीं वाहिनी दूत्त कार्य बल के मयंक तिवारी, द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, उप कमाण्डेन्ट अरुण तिवारी और अन्य अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने इस वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे एक सकारात्मक संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का उत्तरदायित्व है। ऐसे आयोजनों का महत्व न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि समग्र मानवता के लिए भी अत्यधिक है।