रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली के कोन्सा व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें सौरभ सिंह को कोन्सा व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आशीष सोनी को उपाध्यक्ष, श्यामलाल को संगठन मंत्री, अंकित कुमार को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को मीडिया प्रभारी के साथ ही नजर मोहम्मद, यशपाल, रामप्रसाद, सुमेरचंद्र, अवनीश, राधे, प्रशांत, राजेंद्र, अश्वनी सोनी, अनिल, कुलदीप, राजा सिंह, श्यामू, अभिषेक, मनोज को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की सदस्यता दिलाई गई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमाला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान आदि मौजूद रहे।