शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में रविवार को पार्षद गीता देवी ने पंडित खेड़ा सदरौना में 80 मीटर लंबी कच्ची सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद गीता देवी ने बताया कि आय दिन कच्ची सड़क होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह, पूर्व सांसद कौशल किशोर, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने शिलान्यास किया और उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भी राहत मिलेगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे कई क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। जिनमें जेपी मिश्रा, छाया तिवारी, निर्मला मिश्रा, वीके शर्मा, विकास भैया, मनोज कुमार सिंह, ज्योति मिश्रा, अनु मिश्रा, बृजभान, शैलेश तिवारी, हिमांशु, दीपांशु, रामरति, अभिषेक, ललित, सुरेश कुमार, शैलेश तिवारी, वर्षा शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस आयोजन में क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है और वह इसे अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानते हैं।