Saturday, March 15, 2025
No menu items!
website member
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री कल 01 फरवरी को फिरोजाबाद महोत्सव का...

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री कल 01 फरवरी को फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे

लखनऊ। संस्कृति, कला और मनोरंजन का अद्भुत संगम सुहाग नगरी फिरोजाबाद महोत्सव पीडी जैन ग्राउंड के मैदान में कल 01 फरवरी से शुरू होगा। इस महोत्सव का कल सायं 06ः30 बजे संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुभारम्भ करेंगे। इस सात दिवसीय आयोजन में जाने-माने कवि डा0 कुमार विश्वास, डा0 हरिओम, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक प्रसिद्ध कलाकार, गायक और कामेडियन आदि अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

देशभर के प्रमुख शिल्पकार अपनी उत्कृष्ट कृतियों के साथ शिल्प मेले में हिस्सा लेंगे।यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2023 में कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है, और हर वर्ष इसकी भव्यता में वृद्धि हो रही है। बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं।

इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव में पहले दिन एक फरवरी को कुमार विश्वास, दो फरवरी को डा0 हरिओम, हेमंत वृजवासी, तीन फरवरी को गीतांजली शर्मा, पद्म सुरेंद्र शर्मा, अंजुम रहबर, मालविका हरिओम, चार फरवरी को पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पांच फरवरी को मोनाली ठाकुर, छह फरवरी को सुनील पाल और छह फरवरी को कन्हैया मित्तल के साथकृसाथ अनेक गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही शिल्प मेले का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लेजर शो सहित कई और आयोजन किए जाएंगे।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां से एक अद्वितीय अनुभव लेकर जाएं।

इसके लिए पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही सुहाग नगरी के शिल्पकारों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों तथा जनपद के ओडीओपी उत्पाद भी प्रदर्शित किए जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
happy holi
happy holi
happy holi

Most Popular

Recent Comments