Saturday, March 15, 2025
No menu items!
website member
Homeउत्तर प्रदेशउप्र0 जनहित व्यापार मंडल ने बड़े धूमधाम से मनाया 76 वा गणतंत्र...

उप्र0 जनहित व्यापार मंडल ने बड़े धूमधाम से मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस

  • शहीदों की शहादत में निकाली तिरंगा यात्रा पदाधिकारी का किया गया सम्मान

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस और शहीदों की शहादत में निकाली तिरंगा यात्रा पदाधिकारी का सम्मान किया गया। दिनांक 26/01/2025 को उत्तर प्रदेश जनित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैनिक ग्राउंड प्रदेश कार्यालय के पास मनाया गया झंडा उत्सव पर्व।

झंडा रोहण में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य करनल राजेश राघव विशिष्ट अतिथि, एडवोकेट अरुण कुमार शुक्ला के साथ-साथ प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह के संचालन में तथा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के सह संचालन में मनाया गया 26 जनवरी का महापर्व इस अवसर पर संरक्षक के के श्रीवास्तव, प्रदेश के प्रभारी अरविंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज राय, डॉ ए के सिंह, प्रदेश के महासचिव रबिश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिलीप द्विवेदी, डॉ राधेश्याम, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संगठन सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या कुशवाहा, जिला मंत्री संजय मिश्रा, सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र हजेला शेर, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर अर्चना चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रेखा तिवारी के साथ करीब सैकड़ो महिलाएं साथ साथ एयरपोर्ट व्यापार मंडल नादरगंज व्यापार मंडल, शांति नगर व्यापार मंडल हाइडिल व्यापार मंडल, गौरी व्यापार मंडल, बिजनौर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बाजारों में झंडा फहराने के बाद झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह, बबलू सिंह, शिव शंकर सिंह, चाचू, पार्षद रामनरेश रावत के साथ केडी सूरज निर्मल के साथ तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का समापन के बाद लड्डू व तहरी भोज कराकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार जगजीत सिंह को सम्मान करते हुए प्रदेश का संगठन मंत्री का कार्यभार सोपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments